Go to content
 

Hindi/हिंदी

लीगल ऐड आपकी  सहायता कैसे कर सकती है।

हम अपराध सम्बंधी  मामले, पारिवारिक समस्या, बच्चों के लिए मदद, मानसिक स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा, घर  बार, ऋण सम्बंधी, अप्रवास सम्बन्धित और सामाजिक सुरक्षा यानि सोशल सीक्योरिटी जैसी  कानूनी समस्याओं के लिए सहायता कर सकते हैं।  

हमारी निशुल्क  सेवाओं में शामिल है:- 

  • फ़ोन पर जानकारी देना 
  • मिलने के लिए निश्चित तय समय पर आमने सामने बैठ कर   सलाह देना 
  • प्रकाशित सामग्री, सेमिनार और वर्कशाप की सुविधाएँ  

कानूनी सहायता के  अतिरिक्त, आप कानूनी सहायता के लिए आर्थिक मदद का भी आवेदन दे सकते हैं। यह आपकी आर्थिक  स्थिति पर निर्भर करेगा कि आपको कितनी मदद मिल सकती है।  

लीगल जानकारी  सहायता लाइन यानि लॉ एक्सेस न्यू साउथ वेल्स (LawAccess NSW) को 1300 888 529 पर फ़ोन करके पता लगाएँ कि हम आपकी सहायता कैसे कर सकते हैं। 

यदि आप अपनी भाषा  बोलने वाले व्यक्ति से ही बात करना चाहते हैं तो अनुवाद तथा अर्थ सेवा (Translating and Interpreting  Service - TIS) को 131 450 पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक फ़ोन करें जो  आपका सम्पर्क लॉ एक्सेस न्यू साउथ वेल्स (LawAccess NSW) के लिए 1300 888  529 पर करा दे।